फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेटों के साथ डीएम ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भूमिका महत्वपूर्ण
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट को एक्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट की शक्तियां मिलीं
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए उन्हें निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अध्ययन करते हुए क्षेत्र में जाकर अनुपालन करना होगा। ये बातें डीएम रवीश गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मजिस्ट्रेटों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि कानून और शांति व्यवस्था के साथ-साथ मतदान प्रक्रिया को पूरा कराना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट को शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए एक्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की जा रही हैे। इसका उपयोग वे मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने तथा मतदान के दिन संपूर्ण कार्रवाई को संचालित करने के लिए कर सकते हैैं। वे शांतिपूर्वक मतदान की तैयारी शुरू कर दें। इसमें शिथिलता न बरते। उन्होंनेे कहा कि 27 मार्च को खलीलाबाद, 28 मार्च को मेंहदावल तथा 29 को धनघटा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने बूथों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वे बूथ पर आवश्यक सुविधाओं पानी, बिजली, फर्नीचर, रास्ता, शौचालय, रैम्प आदि की सुविधा का सत्यापन करेंगे। साथ ही बर्नरेबिल मैपिंग भी करेंगे। भ्रमण के दौरान उनके साथ लेखपाल तथा बीट के सिपाही भी रहेंगे। डीएम निर्देश दिए है कि बूथ वाले स्कूल पर इन तिथियों में संबंधित अध्यापक, बीएलओ भी उपलब्ध रहेंगे ताकि वे बूथ का निरीक्षण करा सके। सेक्टर मजिस्ट्रेट निरीक्षण के लिए कही पर देर शाम को भी पहुंच सकते है इसलिए सभी कर्मचारी वहां अवश्य उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार पिछले विधानसभा निर्वाचन में सबसे कम मतदान वाले बूथ का सर्वे भी किया जाना है ताकि वहां कम मतदान के कारणों को जाना जा सके। आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा में ऐसे 10 प्रतिशत बूथ का चयन किया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट इस संबंध में भी अपनी रिपोर्ट देंगे। एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि खलीलाबाद में 50, मेंहदावल में 51 तथा धनघटा में 43 लो पोलिंग बूथ चिह्निज किए गए हैं। उन्होनेें कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट स्वयं अपने क्षेत्र के बारे मेें भ्रमण के दूसरे दिन शाम को तीन बजे रिपोर्ट दें। शाम चार बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम समक्ष रिपोर्ट की प्रस्तुति भी करनी होगी। परियोजना निदेशक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरा समय देकर प्रत्येक बूथ का वास्तविक रिपोर्ट देंगे। इसके आधार पर आगे चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट की शंकाओं का समाधान भी किया गया। बैठक में एसडीएम एसपी सिंह, सत्येंद्र सिंह, श्यामसुंदर तिवारी, रामानंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें