सेमरियावां। मूड़ाडीहा बेग में चल रहे विराट कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को 10 मुकाबले हुए। पहलवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी पहलवान को मात दिया और साथ ही दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया।
पहला मुकाबला राजस्थान के गुरुदयाल और पीलीभीत के पप्पू पहलवान के बीच हुआ। इस रोचक मुकाबले में गुरुदयाल ने पप्पू को आसानी से मात दे दिया। दूसरा मुकाबला राजस्थान के ज्वाला सिंह पहलवान और हिमाचल प्रदेश के आरके ठाकुर के बीच हुआ। कांटे के मुकाबले में ज्वाला सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को परास्त कर दिया। तीसरा मुकाबला हिमाचल प्रदेश के दीनू पहलवान और बरेली के छोटू पहलवान के बीच हुआ। इस मुकाबले में दीनू ने छोटू को फटखनी देकर जीत हासिल किया। उसके बाद सोनू पहलवान और शाहजहांपुर के मस्ताना पहलवान के बीच हुआ इसमें मस्ताना ने जीत हासिल किया। अशोक बाबा अयोध्या और घनश्याम पहलवान के बीच हुआ। इस मुकाबले में अशोक बाबा ने आसानी से जीत हासिल कर लिया। जगदीश बरेली और अशोक पहलवान के बीच हुए मुकाबले में जगदीश पहलवान विजेता रहे। जाबिर हुसैन अजमेर और काला पहलवान के बीच हुण् मुकाबले में काला पहलवान ने जाबिर को मात दिया। सबसे रोचक मुकाबला बसंत थापा पहलवान काठमांडू नेपाल और गुरुदयाल पहलवान राजस्थान के बीच हुआ। मुकाबला कांटे का रहा, लेकिन अंतिम क्षणों में बसंत थापा का दावं चल गया और उन्होंने गुरुदयाल को पटखनी दे दिया। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अहमद ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शब्बीर अहमद कोटेदार, मास्टर फैयाज अहमद, राजू, मोहम्मद कामिल, नजीर अहमद, मोहम्मद मुकर्रम, अफरोज अहमद, मास्टर मोहम्मद अहमद, अशफाक अहमद आदि उपस्थित रहे।
एचआरपीजी कॉलेज की टीम बनी विजेता, दी बधाई
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एचआरपीजी कॉलेज ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। जीत की सूचना पर कॉलेज के प्राचार्य समेत शिक्षकों ने बधाई दी है। शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती और एचआरपीजी कॉलेज के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती की टीम पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 89 रन बना कर ऑल आउट हो गई। जवाब में हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम ने नौ ओवर तीन गेंद पर तीन विकेट रहते ही मैच को जीत लिया। खलीलाबाद की तरफ से देवेश ने 30 रन देकर दो विकेट लिए। उन्हे मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। टीम के कप्तान धीरज पांडेय समेत पूरी क्रिकेट टीम के मनोबल को बढ़ाने के लिए टीम मैनेजर डॉ. दिनेश्वर चंद्र एवं डॉ. अमित मिश्रा के साथ अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. डीडी सिंह, डॉ. विजय मिश्र, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रत्यूष दुबे, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णेेश नारायण सिंह, डॉ डीएन पांडेय, डॉ प्रताप विजय कुमार समेत अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।