फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस झंडा दिवस मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस
विज्ञापन

फोटो
क्वार्टर गार्द में एसपी ने पुलिस झंडा फहराकर दी सलामी
डीजीपी के जरिए भेेजे गए संदेेश को पुलिसकर्मियों को सुनाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलिस झंडा दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइंस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्वार्टर गार्द में एसपी ने पुलिस झंडा फहराकर सलामी दी। इसके बाद डीजीपी का संदेश पढ़कर पुलिस कर्मियों को सुनाया गया।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने कहा कि किसी संगठन का ध्वज उसकी पहचान होता है। 23 नवंबर-1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी को ध्वज प्रदान किया गया था। 23 नवंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए अति महत्वपूर्ण तिथि है। उत्तर प्रदेश पुलिस पूरे भारत वर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप पुलिस कलर अर्थात पुलिस ध्वज प्रदान किया गया है जो सबके लिए गर्व का विषय है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस झंडा दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए पुलिस विभाग के गौरवशाली अतीत की गरिमा बनाए रखने और संवेदनशील व शौर्यपूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से ऐसे उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया जिससे आम जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। इसके साथ ही एसपी कार्यालय समेत समस्त थानों पर पुलिस झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को झंडा दिवस का स्टीकर लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ सदर रमेश कुमार, कोतवाल सुधीर सिंह, निरीक्षक मनोज त्रिपाठी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें