फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बखिरा में तीन दिवसीय स्कॉउट रैली का समापन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्काउट गाइड रैली का समापन
विज्ञापन

फोटो
बच्चों की प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच है स्कॉउट-गाइड : विधायक
30 नवंबर से दो दिसंबर तक मंडलीय रैली सिद्धार्थनगर में होगी
अमर उजाला ब्यूरो
बखिरा। बेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज में चल रहे 21वीं जनपदीय स्काडट-गाइड रैली का समापन शुक्रवार को हुआ। इामें जनपद के 24 विद्यालयों के 523 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए आम जनजीवन से जुड़े विभिन्न क्रियाकलाप किया। ध्वज अवतरण करने के साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ।
विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि तीन दिवसीय शिविर में सीखे गए कार्यों का प्रयोग समाज सेवा में लगाएं। प्रशिक्षण में जो भी अच्छे अनुभव उन्हें प्राप्त हुए है, उन्हें जीवन में आत्मसात करें और समाज सेवा करने में गर्व का अनुभव करें। विद्यार्थी स्काउट गाइड की गतिविधियों से जुड़कर देश व समाज की सेवा प्रमुखता से करें। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने कहा कि स्काउटिंग एक अभियान है। रैली में स्काउट की 12, गाइड की 10 व कप-बुलबुल की दो टीमों ने हिस्सा लिया। इससे पहले प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए झांकी, टैंट व तम्बुओं का निरीक्षण करते हुए मूल्यांकन किया। समापन के पूर्व ग्रेडिंग प्राप्त प्रतिभागी टीमो को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान आशा यादव, रामनिवास, रमेश चंद्र यादव, राकेश सिंह, रवि श्रीवास्तव, नवल किशोर त्रिपाठी, श्रीप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय रैली में शामिल होने वाली टीमें
बखिरा। गाइड संवर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय लंगड़ाबार को 74 अंक, तहसील माध्यमिक जूनियर गाइड में आदर्श कृषक इंटर कॉलेज को 89 , तहसील माध्यमिक सीनियर गाइड में आयोजक विद्यालय वेणीमाधव गोपीनाथ इन्टर कॉलेज बखिरा को 86, नगर माध्यमिक गाइड में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को 85 व नगर माध्यमिक सीनियर गाइड में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज को सर्वधिक 91 अंक मिला है। स्काउट संवर्ग में नगर बेसिक स्काउट में पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद को 66, ब्लॉक बेसिक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआरी को 87, तहसील पूर्व माध्यमिक स्काउट में वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज को 8, तहसील माध्यमिक सीनियर स्काउट में डीएवी मेहदावल को 81, नगर माध्यमिक जूनियर स्काउट में हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद को 80 व नगर माध्यमिक सीनियर स्काउट में हीरालाल इंटर कॉलेज को सर्वाधिक 93 अंक मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें