फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को जागरूक किया

विज्ञापन
Voter Id card
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को एनएसएस के जरिए लोकतंत्र में मतदान एवं नागरिक कर्त्तव्य विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे मतदान और उसके कर्तव्यों के बारे में वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

बीएड विभागाध्यक्ष डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र तभी सफल होगा। जब हम एक जागरूक नागरिक की तरह उसमे सहयोग करेंगे। इसके लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के 18 वर्ष पूर्ण कर चुके छात्र व छात्राओं को मतदाता बनाने के लिए पंजीकरण फॉर्म भी वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमित कुमार भारती एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ डी एन पांडेय, डॉ अमर सिंह गौतम, डॉ राजेश गुप्ता, विनय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से प्रभा देवी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन हुआ। एसडीएम सदर एसपी सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में मतदाता बने। इसके लिए हर गांव व शहर के बूथो पर बीएलओ मतदाता फार्म दे रहे है। जिसे भरकर बीएलओ के पास जमा कर दे। मतदान में सभी को हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रबंध निदेशिता पुष्पा चतुर्वेदी, राजेश पांडेय, विजय राय, नवेंद्र सिंह, विनोद मिश्र, प्रतिमा चौधरी, यदुनाथ तिवारी, जय शंकर यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें