फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 31 Mar 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेंहदावल कस्बे में एनएसयूआई ने जताया विरोध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल। सीबीएसई पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल नगर के बस स्टैंड से अंजहिया बाजार तक मार्च निकाला और नारेबाजी की।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला समन्वयक शिवम पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार शिक्षा का व्यवसायीकरण कर रही है। विश्वविद्यालयों का निजीकरण किया जा रहा है।

भर्तियों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। सीबीएसई पेपर लीक होना गंभीर चिंता का विषय है। आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा में बाजारीकरण की नीति अपना कर युवाओं को बेरोजगारी की तरफ ले जा रही है। बेहतर शिक्षा का प्रबंध न होने के कारण युवा बडे़ पैमाने पर बेरोजगारी के शिकार हो रहे हैं। लोक लुभावन नारा देकर सत्ता हथियाने वाली केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं की अपेक्षा पर खरा नहीं उतर पा रही है।
विज्ञापन


सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के माध्यम से चेतना शून्य नौकरशाहों को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होता है तो छात्र संगठन सड़क पर उतरेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव डॉ ओमहरी सिंह ने की। इस दौरान नुरूलहुदा अंसारी, सत्येंद्र पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, कन्हैया गुप्त, शिवनाथ, हरिओम, सूरज त्रिपाठी, प्रेम जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें