नौ कोरोना पॉजिटिव मिले, 1665 की रिपोर्ट निगेटिव
- अब तक जिले में 2931 लोग मिल चुके है पॉजिटिव, 40 की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार और सोमवार को आई रिपोर्ट में जिले में नौ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1665 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2931 लोग पॉजिटिव मिल चुके है, जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो और सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोमवार को खलीलाबाद क्षेत्र के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2931 लोग पॉजिटिव मिल चुके है, जबकि 40 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 85 लोग एक्टिव है। 2806 लोग ठीक हो चुके है। 1665 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 3133 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।
0000000000
पुनीत कुमार मिश्र
एसडीएम ने चलाया अभियान
मेंहदावल। कोविड-19 की महामारी को लेकर भले ही लॉकडाउन की व्यवस्था समाप्त हो गई हो पर शासन व प्रशासन ने जो व्यवस्था बचाव के लिए सुनिश्चित की हैं उसका उल्लंघन लोग खुलेआम कर रहे हैं। रविवार की शाम एसडीएम के नेतृत्व में कस्बे में बिना मास्क वालों के विरुद्ध अभियान चला। मेंहदावल नगर में एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ रामप्रकाश और एसओ अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में सीएचसी तिराहा, ठाकुरद्धारा, अंजहिया बाजार, चौकबाजार, बहबोलिया, टड़वरिया चौराहा समेत कई स्थानों पर सघन जांच अभियान बिना मास्क वालों के विरुद्ध चलाया गया। जिसमें जहां कई लोगों चालान काटा गया। इस दौरान एसआई रविंद्र प्रताप, नत्थू प्रसाद, राधेश्याम, राकेश कुमार, कांस्टेबल रामबहादुर यादव, पवन मद्धेशिया, संतोष सिंह, रत्नेश सिंह, जय कन्नौजिया आदि मौजूद रहें।
स्वास्थ्य शिविर में 230 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
- स्वास्थ्य परीक्षण में नि:शुल्क दवाएं वितरित की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के एआरसी डिग्री कॉलेज मूड़ाडीहाबेग में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। पांच चिकित्सकों ने अलग-अलग स्टाल लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
कॉलेज के प्रबंधक शमशेर अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 230 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ है। फिजिशियन डॉ. एके वर्मा ने 60 सामान्य मरीजों का परीक्षण किया। इसमें बुखार, हाई बीपी, सुगर के मरीज मिले। डॉ. राजेश पटेल ने 49 मरीज, आर्थोपेडिक चिकित्सक सैय्यद जुबैर अहमद ने 40 मरीज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ फरहा कौसर ने 55 मरीज व डॉ अजमल ने 26 मरीजों का परीक्षण कर उचित सलाह दिया। ट्रस्ट की ओर से सभी मरीजों को पांच दिन की दवा भी नि:शुल्क दी गई। इस दौरान डॉ .अजमल अहमद, डॉ. सुधांशु मिश्रा, स्मिता श्रीवास्तव, शमीम बानों, दिवान चंद चौधरी, मोहम्मद मोकर्रम चौघरी, प्रवीन दूबे, अनुपमा शुक्ला, संग्राम भारती, नरसिंह यादव आदि मौजूद रहे।