फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराएगा स्टाम्प पंजीयन विभाग

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते प्रभारी मंत्री। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
10 हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराएगा स्टाम्प पंजीयन विभाग
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने जिला जेल व कोविड 19 एल-2 अस्पताल का किया निरीक्षण
कहा-भ्रष्टाचार में लिप्त मिले तो होगी कठोर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश के स्टाम्प शुल्क, पंजीयन राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी रवींद्र जायसवाल ने सोमवार को निर्माणाधीन जिला जेल एवं कोविड-19 एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने जेल के कार्य को पूर्ण कराने एवं कैदियों को जल्द से जल्द शिफ्ट कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्टाम्प पंजीयन विभाग की ओर से 10 हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि थाने के आसपास बिना वजह घूम रहे बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की मित्र है। फरियादियों के प्रति पुलिस अफसरों का व्यवहार सही हो और सरकार की मंशा के अनुरूप फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाए। मिशन शक्ति के अंतर्गत सभी थानों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। ताकि महिला के विरुद्ध हो रहे अत्याचारों पर प्रभावी रूप से कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान जनपद में बने शौचालयों के निर्माण की प्रगति की जानकारी डीपीआरओ से ली, साथ ही निर्देश दिए कि शौचालयों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराएं। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं का सर्वे कराकर सरकार की ओर से निर्मित गोवंश आश्रय स्थलों में पहुंचाए जाएं। कहा कि पशुओं का टीकाकरण नवंबर से पहले ही पूर्ण करा लिया जाए। राज्यमंत्री ने जनपद में आवास की स्थिति, आयुष्मान भारत, पेंशन योजनाओं, एनआरएलएम, बेसिक शिक्षा, पेयजल योजनाओं आदि की समीक्षा विभागीय अधिकारियों से की तथा सरकार की योजनाओं का सही लाभ गरीबों को उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरूप अपने कर्तव्यों का पालन करने की नसीहत दी। यह भी चेतावनी दी की यदि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, सीडीओ अतुल मिश्र, पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह, सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नागेंद्र सिंह, डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र आदि जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व डाक बंगला पर प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर समस्याओं को सुना और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, अम्ब्रीश राय मंटू, दयाराम, अनिरुद्ध निषाद, आनंद त्रिपाठी, धनंजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें