मगहर पुलिस चौकी के कायाकल्प का उद्घाटन करते एसपी-स्रोत पुलिस
मगहर। एसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति साइबर क्राइम से तभी बच सकता है जब वह सावधानी और सतर्कता बरतेगा। साइबर अपराधी नित नए नए तरीके से ऑनलाइन फ्राड कर रहे हैं। एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को पुलिस चौकी मगहर के नवीनीकृत भवन का उद्घाटन करने के बाद समारोह को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान लिंक को करने से बचें और किसी भी अनजाने को मोबाइल फोन पर ओटीपी अथवा पिन नंबर न बताए। वरना आपके मोबाइल फोन को हैक कर आपके बैंक खाता को खाली कर सकता है। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सबसे सुसज्जित और व्यवस्थित चौकी मगहर है। इसके सुंदरीकरण में नगर पंचायत कमेटी मगहर, नगर के लोग, ग्राम प्रधान का सहयोग है। साइबर थाने की महिला आरक्षी अमृता सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम से बचने के लिए साइबर थाने की मदद लेने की बात कही। मोबाइल फोन किसी भी अंजान एप से लिंक आने पर उसे अपलोड अथवा लिंक न करें। चौकी प्रभारी मनीष जायसवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान सीओ सदर अमित कुमार, कोतवाल पंकज कुमार पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, अतुल श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र सैनी, अहमद अली, मेंहदी हसन, ग्राम प्रधान रूदल चौरसिया आदि मौजूद रहे।