फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कुश्ती में 86 पहलवानों ने की जोर-आजमाइश

Fri, 27 Oct 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी सत्यजीत गुप्त ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया। प्रतियोगिता में 86 पहलवानों ने जोर आजमाइश की।
विज्ञापन

उपक्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि
57 किग्रा भार में प्रथम स्थान पर सूरज और दूसरे स्थान पर राजन रहे। जबकि सोनू और जाेगिंदर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 61 किग्रा भार में ओम कांशू प्रथम, विशाल द्वितीय और सौरभ तथा मंजीत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 65 किग्रा भार में रोहन यादव प्रथम, विश्वजीत यादव द्वितीय और अरविंद तथा अजीत संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 70 किग्रा भार वर्ग में अजय यादव प्रथम स्थान पर सचिन द्वितीय स्थान और ओमकेश तथा आनंद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 79 किग्रा भार में सुंदरम प्रथम स्थान, अनुराग द्वितीय तथा मंटू यादव और राजेश संयुक्त रूप से तीसरे पर रहे। 86 किग्रा भार में देव प्रथम, आदित्य चौरसिया द्वितीय तथा आदित्य और उमाकेश यादव संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 92 किग्रा भार में शुभम यादव प्रथम, दीपक द्वितीय स्थान तथा अजहर और अख्तर हुसैन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। 97 किग्रा भार में दुर्गा यादव प्रथम स्थान, भीम यादव द्वितीय और गौरव तथा अभिषेक दुबे संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किए। 125 किग्रा भार में विभव आजाद प्रथम, अखिलेश यादव द्वितीय तथा अब्दुल हक और धीरज कुमार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
कुश्ती प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में यादवेंद्र यादव, राम सागर चौधरी, देवेंद्र राय, मनोज यादव, आशुतोष राय, राम लाल यादव और महेंद्र यादव रहे। संचालन छोटे लाल प्रधान ने किया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर दांव-पेच खेला है। इससे यह लगता है कि खिलाड़ियों को अगर बेहतर प्लेटफार्म मिले तो वे कोई भी मंजिल हासिल कर सकते हैं। स्टेडियम के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा। इससे पूर्व डीएम और एसपी का बैच लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, कुश्ती संघ के सचिव सत्यपाल पाल, चंद्रबली यादव, वीके विश्वास, रमेश प्रसाद, शैलेंद्र सिंह गुड्डू, सुमन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें