फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उपभोक्ताओं ने जमा किया 85 लाख रुपये बकाया विद्युत बिल

Fri, 01 Dec 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। एकमुश्त समाधान योजना के लिए उपभोक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को डिवीजन पर एक दिन में 85 लाख रुपये बकाया बिल जमा हुए। एक हजार सात सौ लोगों ने योजना का लाभ लेने के पंजीकरण कराया।
बिजली निगम की ओर से चलाई जा रही ओटीएस योजना उपभोक्ताओं को खूब रास आ रही है। पूरे दिन मेंहदावल डिवीजन पर लोगों का जमावड़ा लग रहा है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड मेंहदावल पीके गुप्ता ने बताया कि मेंहदावल डिवीजन पर एकमुश्त समाधान योजना के तहत अब तक सात करोड़ रुपये राजस्व आया है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान, निजी नलकूप एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ता योजना का भरपूर लाभ उठा रहा है। योजना का लाभ विद्युत उपभोक्ता काउंटर कार्यालय, जनसुविधा केंद्र, ऑनलाइन, विद्युत सखी आदि के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। किस्तों में भी बकाया भुगतान की सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डाकघर के पास 15 दिसंबर तक लगेगा कैंप
मेंहदावल टाउन फीडर के उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए कस्बे में स्थित डाकघर के पास कैंप लगाया जा रहा है। अवर अभियंता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि डाकघर के पास 15 दिसंबर तक प्रतिदिन कैंप लगाया जाएगा। उपभोक्ता यहां पहुंचकर आसानी से ओटीसी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें