संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाली विद्याज्ञान प्रारंभिक परीक्षा जिले में तीन दिसंबर को खलीलाबाद पब्लिक स्कूल पर आयोजित की जाएगी। जनपद के कुल 1238 परीक्षार्थियों में से सर्वाधिक 372 परीक्षार्थी विकास क्षेत्र बेलहर कलां से सम्मिलित होंगे।
बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने बताया कि जिस प्रकार विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की दृष्टि से बेलहर कलां जनपद में प्रथम स्थान पर है। हमारा प्रयास है कि इस परीक्षा में यहां से सर्वाधिक अभ्यर्थी भी सफल हों। उन्होंने कहा कि कक्षा छह में निशुल्क आवासीय शिक्षा में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित कर दिया गया। अधिक संख्या में सफलता के लिए बच्चों को नियमित रूप से विषय विशेषज्ञ के माध्यम से तैयारी कराई जा रही है।