संतकबीरनगर। जिले में आबकारी विभाग ने 15 दिन के विशेष प्रवर्तन अभियान में 822 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार के अगुवाई में आबकारी निरीक्षक खलीलाबाद विजय आनंद, मेंहदावल बसंत प्रसाद एवं धनघटा राज किशोर की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए 6 से 20 जून तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।
जनपद के विभिन्न स्थानों पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 822 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद किया गया।
छापे के दौरान 1950 किलोग्राम महुआ का लहन बरामद कर उसे नष्ट कराया गया। इसके साथ ही 39 अभियोग पंजीकृत कराए गए। जिले में अवैध कच्ची शराब की रोकथाम के लिए आगे भी बराबर अभियान चलाया जाएगा। संवाद