फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सीएम को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को दिया
समान पंचायत राज व्यवस्था लागू करने की मांग की
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले सोमवार को प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर एक समान पंचायत राज व्यवस्था लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि समस्त भारत वर्ष में एक समान पंचायत राज व्यवस्था लागू की जाए और ग्राम प्रधानों के मानदेय और भत्तों में सम्मान जनक बढ़ोत्तरी की जाए। प्रधानों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को बीस लाख बीमा राशि दी जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और पट्टे देने आवंटन के पूर्ण अधिकार कर दिए जाएं। प्रधानों के जरिए दिए जाने वाले प्रार्थना पत्रों पर अपेक्षित कार्रवाई के बाद समीक्षा बाद समस्या निस्तारण के लिए जिला स्तर पर माह में एक बार पंचायत दिवस का आयोजन हो। प्रधानों के खिलाफ अभियोजन पंजीकरण से पूर्व उप निदेशक पंचायत से अनुमति का प्राविधान किया जाए तथा झूठी शिकायतों पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगो पर विचार नहीं किया गया तो आगामी 27 फरवरी को प्रदेश भर के प्रधान लखनऊ के इको गार्डन में एक दिवसीय धरना देंगे। इस दौरान मुकेश पाल सिंह, महेंद्र पाल चौधरी, आशुतोष यादव, श्रवण कुमार त्रिपाठी, मानवेंद्र प्रसाद, रामसेवक गुप्त, बलदेव मिश्र, नरेंद्र नाथ भारती, ज्ञान बहादुर राजभर, रमेश, विपिन चौधरी, रामकरन चौरसिया, मोनू पांडेय, मल्लू चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें