बढ़ता जा रहा आक्रोश, चौथे दिन भी प्रदर्शन
पुलवामा हमले के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला जलाया
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में लगातार चौथे दिन लोग सड़कों पर लोग उतरे। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के साथ पाकिस्तान का पुतला जलाया गया है। लोगों ने आतंकवाद के समूल नाश के लिए सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की। वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए कई जगह हवन भी किए गए। यूथ कांग्रेस की तरफ से सोमवार की शाम को शहर में मशाल जुलूस निकाला गया।
उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस बैंक चौराहा, गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, आजाद तिराहा होते हुए मेंहदावल बाईपास पर जाकर समाप्त हुआ। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि सरकार आतंकवादियों पर कार्रवाई कर उसका समूल नष्ट करें। इस दौरान अमित चौहान, जिया अंसारी, विजय शुक्ला, जमाल अहमद, डब्लू पांडेय, रवि शर्मा, दीपक सिंह, आदित्य पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
सपा के जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में गायत्री शक्ति पीठ खलीलाबाद में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने दो मिनट तक मौन रहकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रदीप ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने देना चाहिए। सरकार को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए। इस दौरान डॉक्टर केसी पांडेय, वीरेंद्र सिंह, विजय पाल सिंह, उमेश सिंह, सिद्धार्थ सिंह, इंद्रजीत यादव, विजय यादव, टीएन गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, नीरज सिंह, अधिवक्ता अवधधारी शर्मा, धर्मेंद्र यादव, गोलू वर्मा, दानिश, अजीत जायसवाल, अनिल गुप्ता, महेश कुमार, पारस नाथ जायसवाल, कृष्णा सर्राफ आदि शामिल रहे। इसी तरह से व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्घाजंलि सभा की। इस दौरान सदर विधायक जय चौबे, अमित जैन, श्रवण अग्रहरि, आलोक श्रीवास्तव, आरके सिंह, सुनीता अग्रहरि आदि मौजूद रहे।