फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए होने वाले आंदोलन की तैयारी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन के दौरान कर्मचारी दिखाएंगे ताकत
विज्ञापन

खलीलाबाद ब्लॉक सभागार में हुई पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक
फोटो है
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन योजना हर कर्मचारी का हक है। इसके लिए 25 अक्तूबर से शुरू हो रहे आंदोलन में कर्मचारी एकजुट होकर ताकत का अहसास कराएंगे। 24 अक्तूबर को शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। आंदोलन की तैयारी के लिए सोमवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक खलीलाबाद के ब्लॉक सभागार में हुई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए मंच की संयोजक अंबिका देवी यादव ने कहा कि सरकार आंदोलन दबाने के लिए चाहे जितने प्रयास कर ले, लेकिन आंदोलन सफल होगा। सभी कर्मचारी इस मुद्दे पर एकजुट हैं। अधिकारियों का भी पूरा समर्थन कर्मचारियों के साथ है। बैठक में बताया गया कि 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर से बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 25, 26 व 27 अक्तूबर को सभी कार्यालयों में तालाबंद कर आंदोलन किया जाएगा। 27 अक्तूबर तक पुरानी पेंशन योजना शुरू करने की घोषणा नहीं की गई तो कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता विजय प्रताप पाल और संचालन रामभजन यादव ने किया। इस दौरान हरिबक्श सिंह, सुबाष यादव, शिवकुमार गुप्ता, दीनानाथ उपाध्याय, हरिकिशोर सिंह, दिनेश चौहान, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें