फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा चयन के दौरान हुआ हंगामा
विज्ञापन

फोटो है
मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल के ग्राम पंचायत कुसौनाकलां में सोमवार को कोटा चयन कराने एडीओ पंचायत मोइनुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे। मतदान से कोटा चयन की सूचना देने पर प्रधान पक्ष भड़क गया और एडीओ पंचायत को घेरते हुए हंगामा करने लगा। पुलिस ने एडीओ पंचायत को किसी तरह भीड़ से बाहर निकाला। इसके बाद एडीओ पंचायत ने चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी।
विज्ञापन

कुसौनाकलां के कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। जांच में अनियमितता की पुष्टि के बाद चार जून-2018 को कोटा निलंबित किया गया और 18 सितंबर-2018 को डीएसओ ने कोटा निरस्त कर दिया। जिला प्रशासन दने 22 अक्तूबर को कोटा चयन की तिथि तय की थी। एडीओ पंचायत ने बताया कि कोटा चयन की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। जल्द ही अगली तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें