फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन शुरू करेंगे लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन के लिए एकसाथ आए 25 संगठन
विज्ञापन

सभी संगठन एक होकर लड़ेंगे हक की लड़ाई : अंबिका देवी
फोटो के साथ
नौ से 18 सितंबर तक सांसद का घेराव, 29 अगस्त से होगा कार्य बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के लिए एकजुट संघर्ष को समय की जरूरत बताई गई। मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल स्थित कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 25 संगठनों को एकजुटकर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा को उसका प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव ने कहा कि प्रदेश के 25 संगठन एक हो गए हैं। संगठन का प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा को चुना गया है। सभी संगठन अब एक होकर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। इसमें पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली समेत अन्य मांगे हैं। बताया कि नौ से 18 सितंबर तक सांसद का घेराव, 29, 30 और 31 अगस्त को कार्य बहिष्कार, आठ अक्टूबर को हड़ताल, 28 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। बैठक में संरक्षक गंगा प्रसाद यादव, मंत्री ओम प्रकाश यादव, महेंद्र सिंह, केसी सिंह, शिवानंद मिश्र, अरुण कुमार यादव, रामसरन यादव, विजय नाथ, बृजभूषण, सुयेब अहमद, उदय प्रताप, राज्य कर्मचारी संघ के राम भजन, ट्रेड यूनियन के शिव कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें