फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
विज्ञापन

फोटो के साथ
तीन जुलाई से सात जुलाई तक चलेगा कार्य बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। वेतन और पेंशन विसंगति को दूर करने समेत आठ सूत्रीय मांगें पूरी करने के लिए लेखपाल संघ ने जनपद की तीनों तहसीलों में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। लेखपालों ने कहा अगर उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो यह धरना अनिश्चितकालीन हो सकता है। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से भू अभिलेख संबंधी कार्य नहीं हुए।
विज्ञापन

खलीलाबाद तहसील में धरने की अध्यक्षता करते हुए तहसील अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा ने कहा कि विसंगतियों के खिलाफ लेखपाल संघ कई माह से आंदोलित है। चरणबद्ध तरीके से हम अपनी बात उठा रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि लेेखपाल संघ वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति, लैपटॉप व स्मार्ट फोन, प्रोन्नति एवं आधारभूत सुविधाएं आदि की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे लोग अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, श्रवण कुमार, रामचरन, रामसुमेर, अर्जुन पाठक, चंद्रभूषण, जीतेंद्र कन्नौजिया, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी मेंहदावल तहसील में भी लेखपालों ने धरना दिया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष शेषदत्त त्रिपाठी, मंत्री सुधीर कुमार गुप्त, लक्ष्मीशंकर सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, सुशील श्रीवास्तव, ज्वाला सिंह आदि मौजूद रहे। इसी तरह से धनघटा तहसील पर भी लेखपाल अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दिए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष ध्रुपचंद चौधरी, मोहम्मद इलियास, राजदेव, गिरजेश, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें