बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय के ब्लॉक समाधान दिवस में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रूचि न लेने से समाधान दिवस फ्लाप साबित हो रहा है। आलम यह है कि गुरूवार को आयोजित ब्लॉक दिवस में 22 अधिकारियों के सापेक्ष मात्र आठ उपस्थित रहे। जबकि 14 अधिकारी गायब रहे। बीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों की सूचना सीडीओ को सौंपने की बात कही है।
गुरूवार को समाधन दिवस में प्रधानमंत्री आवास, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र समेत 11 मामले पेश हुए। जिसमें से चार का निस्तारण किया गया। बीडीओ आर के चतुर्वेदीने बताया कि समाधान दिवस से नायब तहसीलदार, प्रभारी चिक्तिसाधिकारी, क्षेत्रीय वन अधिकारी, पुलिस उप निरीक्षक, खाद्य पूर्ति निरीक्षक, गन्ना निरीक्षक अधिकारी, सीडीपीओ, सहायक चकंबदी अधिकारी, एडीओ कोआपरेटिव, एडीओ आइएसबी, जेई जल निगम, जेई पीडब्ल्यूडी, जेई आरईडी, वीएलवीसी गायब रहे। गायब अधिकारियों की रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी जाएगी।
इस दौरान एडीओ पंचयात शशि भूषण पांडेय, पूर्व एडीओ पंचयात मैनुद्दीन सिद्दीकी, जेई बिजली प्रेम प्रकाश वर्मा, बीईओ बिंदेश्वरी मिश्र, एडीओ कुषि राम बचन, दया नंद, रजनीश कुमार आदि रहे।
समाधान दिवस में चार मामले निस्तारित
बेलहर। विकास खंड बेलहर कलां पर गुरुवार को ब्लॉक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ दीपक सिंह ने की। इस दौरान चार लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत दिनेश राय, एपीओ मेराजुल हक, राजीव राय, राजेश पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, राकेश कुमार, राम सुमेर एवं जितेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।