संतकबीरनगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की जिला कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को जूनियर हाईस्कूल स्थित प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय पर जिला संयोजक मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई।
जिला संयोजक मुकेश कुमार यादव ने कहा कि संगठन के विस्तार को ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान 15 सितंबर तक पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही जल्द ही पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर धरना आदि कार्यक्रम चलाया जाना है। इसके लिए सदस्य एक जुट होकर अधिक से अधिक संख्या में संघर्ष के लिए तैयार रहे। बैठक में हरिकिशोर सिंह, दिनेश कुमार चौहान, सुरेश मौर्य, नवीन त्रिपाठी, सुभाष विश्वकर्मा, पंकज चौधरी, हरिश्चंद चौधरी, राकेश कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।