फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 18 केंद्रों पर 8124 परीक्षार्थी देंगे आरओ-एआरओ की परीक्षा

Sat, 10 Feb 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो पालियों में होगी परीक्षा, छह सेक्टर व 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा रविवार को होगी। जिले में 8124 अभ्यर्थियों के लिए कुल 18 केंद्र बनाएं गए हैं। यह परीक्षा दो पाली में होगी। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ अन्य विद्यालय के शिक्षक को सह केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है ।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) चयन परीक्षा सुचितापूर्ण कराने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश में छह सेक्टर व सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। जो परीक्षा के समय निरीक्षण करेंगे। इसमें संतकबीर आचार्य रामविलास इंटर काॅलेज मगहर, गन्ना विकास इंटर काॅलेज तितौवा, सेंट थाॅमस इंटर काॅलेज नेदुला, राज ग्लोबल एकेडमी मलोरना, प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुखलिसपुर रोड, कल्पा देवी रामदेव राय इंटर काॅलेज कौवाठौर, कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज बिधियानी, एवीएम इंटर काॅलेज तितौवा, खलीलाबाद इंटर काॅलेज कोतवाली परीक्षा केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नेहरू कृषक इंटर काॅलेज मड़या, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, सेमरियावां के नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहाबेग, अपूर्वा इंटर कालेज उमिला कांटे, सीबी मिश्रा इंटर कालेज पटखौली तथा छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर काॅलेज काठगंगा व अन्य स्कूल को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें