7697 लोगों को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
संतकबीरनगर। रविवार को जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों और 41 गांवों में कोरोनारोधी टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का लक्ष्य 22,200 रखा गया था। उसके स्थान पर 7697 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत रविवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली के अलावा 41 गांवों और इंटर कॉलेजों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का लक्ष्य 2400 रखा गया था। उसके स्थान पर 422 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 2400 के स्थान पर 220, नाथनगर में 2400 के स्थान पर 570, सांथा में 2400 के स्थान पर 510, सेमरियावां में 2400 के स्थान पर 700, मेंहदावल में 2400 के स्थान पर 70, हैंसर बाजार में 2400 के स्थान पर 1405, बेलहर में 2400 के स्थान पर 2884, बघौली में 2400 के स्थान पर 855, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 300 के स्थान पर 20 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 300 के स्थान पर 41 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 15 से 18 वर्ष के बीच के 736 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगी है।