फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनेंगे 75 लर्निंग लैब

Tue, 23 Apr 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रों के कायाकल्प के लिए 18 बिंदुओ पर होगा काम
विज्ञापन

- जनपद में 1765 आंगनबाड़ी केंद्र, बढेंगी सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीर नगर। सीडीओ संत कुमार के निर्देश पर जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जाएगा। केंद्रों पर 75 लर्निंग लैब बनाए जाएंगे। लर्निंग लैब में बच्चों को स्मार्ट क्लास रूम के साथ ही आकर्षक अंदाज में शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, वाल पेंटिंग समेत 18 बिंदुओं पर काम होगा। ग्राम पंचायत निधि से होने वाला यह काम चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद शुरू हो जाएगा।
जनपद में 1765 आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों को माॅडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाने के निर्देश शासन स्तर से मिले हैं। केंद्रों की व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 में केंद्रों पर 75 लर्निंग लैब बनाए जाएगें। इसमें बच्चों के लिए झूले, खिलौने और लर्निंग के सामान दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को भी माॅडल केंद्र बनाने की योजना है। केंद्रों के कायाकल्प के लिए मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है। हैंसर, साथा और सेमरियां ब्लाॅक में नौ-नौ लर्निंग लैब बनाए जाएंगे, जबकि अन्य ब्लाॅकाें के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आठ-आठ लर्निंग लैब बनाए जाएंगे।

आंगनबाड़ी केंद्रों में 18 बिंदुओं पर होगा काम
आंगनबाड़ी केंद्रों को माॅडल केंद्र बनाने के लिए शासन स्तर से 18 बिंदु निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत केंद्रों पर सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल, ओवर हैंड टैंक के साथ नल जल के व्यवस्था, शौचालय, हाथ धोने के लिए नल जल आपूर्ति, दिव्यांग शौचालय, गतिविधि कक्ष ब्लैक बोर्ड ग्रीन बोर्ड, वाल पेंटिंग, दिव्यांग सुलभ रैंप और रेलिंग, विद्युत संयोजन, डेक्स एवं बेंच की व्यवस्था, चहारदीवारी समेत अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


सीडीओ के निर्देश पर जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जाना है। केंद्रों पर 75 लर्निंग लैब बनाए जाएंगे। हैंसर बाजार, नाथनगर, और समरियावां ब्लाॅक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौ-नौ लर्निंग लैब बनाए जाएंगे। जबकि अन्य ब्लाॅकों के केंद्राें पर आठ-आठ लर्निंग लैब बनाए जाएंगे। लर्निंग लैब में बच्चों को स्मार्ट क्लास के रूप में शिक्षा दी जाएगी। केंद्रों को माॅडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए 18 बिंदु पर कार्य योजना है।
-सत्येंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें