फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 50 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
दमकल की गाड़ी आने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आग से 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन

भिटवा बाजार। दुधारा थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव के सीवान में बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे 50 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर किसी तरह से काबू पाया।
दुधारा थाना क्षेत्र के अब्बास गंज से कुछ ही दूरी पर स्थित शराब भट्टी के पास कटी गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तैयार खड़ी फसल को भी अपने आगोश में ले लिया। आग जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई उतना ही विकराल रूप धारण करती गई। कुछ ही समय में आग मुडिला गांव के सीवान तक पहुंच गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक आनंद पांडेय, हरिराम पांडेय, योगेंद्र पांडेय, रामदास, राजाराम, गिरधारी, संजय कुमार, शंभू आदि का लगभग 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद ग्रामीणों द्वारा अग्निशमन विभाग और दुधारा पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन दमकल की गाड़ी काफी देर बाद पहुंची तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। लोगों का कहना था अगर समय से दमकल आ गया होता तो इतना नुकसान नही होता।
विज्ञापन

 

शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, दो मवेशी झुलसे
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के पौना गांव में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग से छप्पर जल कर राख हो गया। छप्पर में बंधे दो मवेशी भी झुलस गए। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
बखिरा थाना क्षेत्र के पौना गांव निवासी शांति देवी पत्नी शत्रुध्न यादव के छप्पर में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे छप्पर में रखा सारा सामान जल गया और दो भैस भी झुलस गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल प्रदीप कुमार भारती ने कहा कि मामले की जांच कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी जाएगी।

डंठल जलाने वालों पर लगेगा जुर्माना : नायब तहसीलदार
बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में गेहूं की फसल अभी खेत में है। फिर भी कुछ लोग खेत में डंठल जलाना शुरू कर दिए हैं। डंठल जलाने के दौरान बरती जा रही लापरवाही के कारण आग फैलकर दूसरे खेतों को भी नुकसान पहुंचा रही है। बृहस्पतिवार को उसरा शहीद व पिपरा डोमन गांव के बीच ऐसी ही एक घटना से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सूचना पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र नाथ पांडेय, कानूनगो सुधाकर पांडेय और हल्का लेखपाल राजेश चौधरी पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। आसपास के गांव वालों ने के प्रयास के बाद आग पर काबू पाय जा सका।

विज्ञापन

नायब तहसीलदार वीरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि डंठल फूंके जाने पर जुर्माना तय है। एक हेक्टेयर पर दस हजार रुपये जुर्माना है। डंठल फूंके जाने से मिट्टी में मौजूद मित्र कीट नष्ट हो जाते है। इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती है। उन्होंने कहा कि डंठल बारिश के बाद सड़ता है तो खेत में जैविक खाद का काम करता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि खेत में डंठल न जलाएं। इस दौरान लेखपाल अब्दुल सत्तार, प्रधान मारूफ अहमद, इरशाद अहमद, मोहम्मद सलमान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें