फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट की अवमानना में कोतवाल तलब

विज्ञापन
court order - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीजेएम दीपकांत मणि ने करीब 10 महीने पुराने न्यायालय के अवमानना के एक मामले में प्रभारी निरीक्षक खलीलाबाद को कोर्ट में तलब किया है। कोर्ट के आदेश की प्रति एसपी को भेजी गई है।
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट ने बीते वर्ष सात जून को कृष्ण कुमार सिंह बनाम दिलीप जैन के मामले में 156 (3) के तहत आदेश पारित कर तीन दिन में आख्या देने का आदेश दिया गया था। आरोप है कि खलीलाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोर्ट ने इसे पद का दुरुपयोग व विधिक प्रावधान का उल्लंघन माना है। इस मामले में सीजेएम दीपकांत मणि ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद को 30 अप्रैल को न्यायालय में प्रस्तुत होने का आदेश दिया है। आदेश एसपी को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें