शार्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग, दो मवेशी झुलसे
सांथा। बखिरा थाना क्षेत्र के पौना गांव में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से लगी आग से छप्पर जल कर राख हो गया। छप्पर में बंधे दो मवेशी भी झुलस गए। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
बखिरा थाना क्षेत्र के पौना गांव निवासी शांति देवी पत्नी शत्रुध्न यादव के छप्पर में बुधवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे छप्पर में रखा सारा सामान जल गया और दो भैस भी झुलस गए। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल प्रदीप कुमार भारती ने कहा कि मामले की जांच कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दी जाएगी।
डंठल जलाने वालों पर लगेगा जुर्माना : नायब तहसीलदार
बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में गेहूं की फसल अभी खेत में है। फिर भी कुछ लोग खेत में डंठल जलाना शुरू कर दिए हैं। डंठल जलाने के दौरान बरती जा रही लापरवाही के कारण आग फैलकर दूसरे खेतों को भी नुकसान पहुंचा रही है। बृहस्पतिवार को उसरा शहीद व पिपरा डोमन गांव के बीच ऐसी ही एक घटना से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। सूचना पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र नाथ पांडेय, कानूनगो सुधाकर पांडेय और हल्का लेखपाल राजेश चौधरी पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। आसपास के गांव वालों ने के प्रयास के बाद आग पर काबू पाय जा सका।