फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेरियावां ब्लॉक में उपचुनाव आज

Fri, 14 Sep 2018 11:04 PM IST
Santkabirnagar
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेमरियावां। विकास खंड सेमेरियावां के ब्लॉक प्रमुख पद का उपचुनाव शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था और सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि थी, लेकिन किसी प्रत्याशी ने नामाकंन वापस नहीं लिया और सभी चारों प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। ब्लॉक के 121 क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे और सात माह बाद ब्लॉक को नया प्रमुख मिलेगा।
विज्ञापन

एआरओ आरके गुप्ता के अनुसार सेमरियावां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था। शुुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि निर्धारित थी, लेकिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और ब्लॉक के 121 क्षेत्र पंचायत सदस्य गुप्त मतदान के जरिए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान दिन में 11 बजे शुरू होगा और शाम तीन बजे तक चलेगा। मतदान और मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी अनधिकृत व्यक्ति को ब्लॉक परिसर में आने की इजाजत नहीं होगी।
किसी सदस्य ने नहीं मांगा मतदान केलिए कंपेनियन
एआरओ ने बताया कि अगर किसी दृष्टिबाधित या निरक्षर मतदाता को कंपेनियन की जरूरत हो तो उसके लिए मतदान के 48 घंटे पहले आवेदन करने की व्यवस्था है। किसी क्षेत्र पंचायत सदस्य ने नियत समय तक आवेदन नहीं किया। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड सूचना के अनुसार सेमरियावां ब्लॉक के 121 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 30 निरक्षर हैं और मतदान के दौरान प्रत्याशियों का नाम होगा और नाम के आगे अंकों में लिखना होगा। ऐसे में सवाल उठ रहा कि निरक्षर मतदाता कैसे मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें