संतकबीरनगर। डीएम मारकंडेय शाही ने रविवार को सीएचसी खलीलाबाद से मिशन इंद्रधनुष का श्रीगणेश किया। इस दौरान तमाम बच्चों को टीके लगाए गए। डीएम ने लोगों से अभियान की सफलता में सहयोग करने की अपील की।
डीएम मारकंडेय शाही ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष के तहत छूटे हुए बच्चों को टीकाकरण होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के लोग केंद्र पर बच्चों का टीकाकरण करेंगे। बताया कि यह अभियान आठ अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा। बताया कि 58368 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें एक वर्ष तक के 31440 और एक से दो वर्ष तक 26928 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग की अपील की, जिससे मिशन इंद्रधनुष सफल हो सके। सीएमओ डॉक्टर अभय चंद श्रीवास्तव ने कहा कि अभियान की सफलता को लेकर पहले से ही स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी/अपर सीएमओ डॉक्टर एस रहमान, डॉ आलोक सिन्हा, डॉ इंद्रदेव गौरव, डॉक्टर वीके सिंह, डॉक्टर केपी सिंह, सुनील कुमार, वकील अहमद, संजय आदि मौजूद रहे।