फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी सशक्तिकरण जरूरी: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल (संतकबीरनगर)। देश की प्रगति का सबसे बेहतर पैमाना यह है कि वह देश अपनी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करता है। जब तक महिलाओ कि स्थिति नहीं सुधरेगी, तब तक इस दुनिया के कल्याण की कोई संभावना नहीं है। नारी सशक्तीकरण पर ही स्वस्थ, सुंदर समाज का निर्माण होता है। यह बातें शनिवार को प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम में एसपी हेमराज मीणा ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जनमानस उनको सशक्त बनाने का संकल्प लेना होगा। इसमें पुलिस आप सभी के साथ पूरी तरह से संकल्पित है। बहुत से केसों में देखा गया हैं कि अगर बच्चियों को परेशानी होती हैं। जैसे कोई कॉल करके उन्हें परेशान करता हैं या स्कूल/कॉलेज जाते समय कोई पीछा करता हैं। बच्चियां अपने माता-पिता से बताने में डरती हैं कि कहीं उल्टे उनके माता-पिता उन पर गुस्सा न हो जाएं। इस तरह की बहुत सी बातों को सोच कर बच्चियां अपनी समस्या को बताने में पीछे हटती हैं। इससे एक छोटी सी घटना उनके और उनके परिवार के लिए समस्या ला सकती हैं, लेकिन बालिकाएं अपनी चुप्पी तोड़े और खुल कर बोले...1090 आपके साथ 24 घंटे पूरी तरह से सक्रियता से लगी है। उपनिरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों के साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, एसिडअटैक, रास्ते में लड़कियों से छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, अल्प आवास, सेवाकेंद्र के माध्यम से सुविधा उपलब्ध कराने, परामर्श, चाइल्डलाइन, चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना, तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लगा रहेगा। प्रबंधक चंद्रशेखर पांडेय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विश्वमूर्ति मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर अंजना पांडेय, प्रधानाचार्या कृष्णाप्रिया, जान्हवी त्रिपाठी, थानाध्यक्ष संतोष तिवारी, ओमधर दूबे, महमूद, उपेंद्र पांडेय, वी के सिंह, कौशलेंद्र कुमार राय, गंगेश, रामकेश, एएच अंसारी, दीपक, डाक्टर संजय दूबे, मंसूरअली, मुरलीकृष्णा, महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें