फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र और दिल्ली से आए सात लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र और दिल्ली से आए सात लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर हुई एंटीजन जांच में मिले पॉजिटिव
जिले में कंटेनमेंट जाने की संख्या पहुंची 51
अब तक जिले में 3538 लोग मिल चुके हैं पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। रविवार को रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर यात्रियों चल रही कोरोना जांच में महाराष्ट्र और दिल्ली से आए सात यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। टीम ने इन यात्रियों को होम आइसोलेट कर दिया है। अब तक जिले में 3538 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 51 पहुंच गई है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि रविवार को जिले में सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जो दिल्ली और महाराष्ट्र से वापस आए हैं। इनमें सांथा क्षेत्र में एक, बघौली में तीन, मेंहदावल में एक और खलीलाबाद क्षेत्र के दो लोग शामिल हैं। रेलवे स्टेशन खलीलाबाद पर शिविर लगाकर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना की जांच की जा रही है। जो यात्री पॉजिटिव मिले हैं अगर उनमें पहले से कोई बीमारी है तो उन्हें एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अन्य यात्रियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही 1563 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3538 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 3422 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 72 एक्टिव केस हैं। इनमें 61 होम आइसोलेट हैं और 11 एमसीएच विंग में भर्ती है। 691 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या में 51 पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे है, वे लोग कोरोना की जांच करा ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें