फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में सात लोगों ने किया रक्तदान, 145 लोगों की जांची सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में सात लोगों ने किया रक्तदान, 145 लोगों की जांची सेहत
विज्ञापन

- भारत पेट्रोलियम की ओर से मनियरा स्थित बीपी खलीलाबाद पेट्रोल पंप पर लगा शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भारत पेट्रोलियम की ओर से मंगलवार को मनियरा स्थित बीपी खलीलाबाद पेट्रोल पंप पर रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जहां सात लोगों ने रक्तदान किया, वहीं 145 लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

बीपी खलीलाबाद पेट्रोल पंप के संचालक कैलापति रूंगटा ने बताया कि शिविर में रामकुमार सिंह, राजीव रंजन, सोमेश, साधना, सुशांत, विपिन जायसवाल और अजय विश्वकर्मा ने रक्तदान किया। जबकि स्वास्थ्य शिविर में 145 लोगों की सेहत की जांच कर डॉक्टरों ने दवाएं दीं। इस दौरान 20 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। शिविर में डॉक्टर प्रियंका यादव, कुलदीप, सोनम सिंह, संध्या श्रीवास्तव, अंजू चौरसिया ने जांच में सहयोग किया। भारत पेट्रोलियम के प्रादेशिक प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है। लोगों को साल में कम से कम दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए। भारत पेट्रोलियम समाज सेवा के क्षेत्र में भी बढ़ कर हिस्सा लेता है। इसके पीछे उद्देश्य है कि लोगों का लाभ मिले। कार्यक्रम में प्रकाश जोशी, अश्वनी यादव, कैप्टन एस एन यादव, रमेश यादव और अजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें