फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

674 लाभार्थियों को मिला प्रापर्टी कार्ड

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सदर विधायक और डीएम ने किसानो को डिजिटल प्रापर्टी कार्ड वितरण किया। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
674 लाभार्थियों को मिला प्रापर्टी कार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ का शुभारंभ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। कलेक्ट्रेट में डीएम दिव्या मित्तल की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में खलीलाबाद सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने जिले में कुल 674 लाभार्थियों को प्रापर्टी कार्ड का वितरण किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि इस योजना के शुभारंभ से देश ने आत्मनिर्भरता की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है। स्वामित्व योजना के तहत प्रापर्टी कार्ड (घरौनी) का उपयोग कानूनी दस्तावेज के रूप में प्रयोग करने पर गांवों में विवादों की समाप्ति होगी। गांवों का सटीक लैंड रिकॉर्ड होने के साथ-साथ आर्थिक उपार्जन की संभावना भी बढ़ेगी। गांवों में रहने वाले गरीब परिवारों को स्वरोजगार सृजन के लिए बैंकों की ओर से आसानी से कर्ज आदि की सुविधाएं भी मुहैया कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत जनपद के कुल 10 गांवों का चयन किया गया है। इसमें से आठ गांवों कुसम्हीडांडी में 14, बंजारीपुर में 102, नहसापार में 30, गोरखर में 88, सादिकगंज में 26, गौसपुर में 164, आजमपुर में 160 एवं केरमुआमाफी में 90 सहित कुल 674 लाभार्थियों को प्रापर्टी कार्ड का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना भविष्य में देश की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान डीएम अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय, राजस्व एवं पंचायतीराज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें