फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 गरीब परिवारों में 135 क्विंटल अनाज वितरित हुआ

Sun, 22 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
गरीब परिवारों में 135 क्विंटल अनाज वितरित। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 दुधारा थाना क्षेत्र अतंर्गत सेमरियावां ब्लॉक के तप्पा उजियार क्षेत्र के दरियाबाद में सऊदी अरबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर अब्दुल बारी फतहुल्लाह की ओर से दरियाबाद और कथकपुरवा गांव के गरीबों, विधवाओं व अग्नि पीड़ितों में खाद्यान्न वितरित किया गया। अनाज वितरण ग्राम प्रधान अब्दुल फत्ताह ने किया। खाद्यान्न पाकर गरीबों को राहत मिली। आग से पीड़ित गरीब परिवार दाने दाने को मोहताज हो गए थे। प्रशासन की ओर अभी तक कुछ भी नहीं मिला है। ग्राम प्रधान अब्दुल फत्ताह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग व शासन से मिल रही सुविधाओं को दिलाने को प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अब्दुल फत्ताह ने बताया कि दरियाबाद और कथकपुरवां गांव 65 गरीब परिवारों में 135 क्विंटल अनाज वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि पीड़ित गरीब परिवार की मदद में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। पीड़ितों की मदद करने से आत्म सुख मिलता है। दैवीय आपदा राहत कोष से सभी आग पीड़ितों को मदद दिलाया जाएगा।  मौलाना अतीकुर्रहमान असर ने कहा कि गरीबों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है। इस अवसर पर अब्दुल्लाह, असगर अली, जाफर, बेलाल अहमद, मो आबिद, लालंचद, मुर्तजा हुसेन, शिवपूजन, राम जतन, सुहेल अहमद, अब्दुल हलीम आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें