फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 627 किसानों ने जमा किए अभिलेख

Mon, 06 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद-बहराइच रेल मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में किसानों को मुआवजा वितरण के लिए सोमवार को खलीलाबाद और मेंहदावल तहसील में शिविर लगाया गया। इस दौरान कुल 627 किसानों ने मुआवजे के लिए अपने-अपने अभिलेख जमा किए।
विज्ञापन

खलीलाबाद-बहराईच रेल मार्ग का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है। कुछ गांव के किसानों को मुआवजा वितरण नहीं हो पाया है। जिसके लिए खलीलाबाद और मेंहदावल तहसील में शिविर लगाया गया। जिसमे खलीलाबाद तहसील के प्रभावित ग्राम बडहरा, गौरा, सईबुजुर्ग, परसोहिया, चान्दीडीहा, चकमदारूल्लाह उर्फ मलोरना, सरैया, चौकी, खुरजहना, देवापार, व मरदहा एवं तहसील मेंहदावल के ग्राम कैथवलिया, टडवा, नेतारीकला, गोईठहा, परसा पांडेय, करमाकला, मंझरिया तिवारी, कुसौना खुर्द, भैसामाफी, लेदवा श्रीराम, औराही, डमरूबर, पसाई, समदा व तरैना के किसानों को मुआवजा वितरण के लिए बुलाया गया था।
किसानों ने अपने अपने अभिलेख जमा किए। किसानों ने संबंधित खतौनी, बैंक पास बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, रसीदी टिकट व तीन फोटो जमा किया है। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि किसानों के अभिलेख जमा कराए गए है। इसका सत्यापन करने के बाद मुआवजे की रकम भेजने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर मंगलवार को भी लगेगा। जो किसान सोमवार को नहीं आ पाए है वह लोग मंगलवार को शिविर में आकर अपने अभिलेख जमा कर दें।च
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें