फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सूर्यकांत हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

Mon, 06 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर के बरगदवा खुर्द निवासी सूर्यकांत की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई समय सीमा समाप्त हो गई। लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को दबोच नहीं पाई है। वहीं सूर्यकांत के घर पर पुलिस लगा दी गई है। परिजन कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सूर्यकांत के घर सन्नाटा पसरा था। घर पर सूर्यकांत के पिता चतुर्भुज मिश्रा बैठे थे। उनके साथ एक दारोगा व दो पुलिसकर्मी भी बैठे थे। पुलिस को दी गई डेडलाइन के संबंध में जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। बेलहर पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मी उनके परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाए गए हैं। बरगदवा खुर्द गांव के निवासी सूर्यकांत गत तीन दिसम्बर को घर से लापता था। उसके अगले दिन सूर्यकांत का शव गांव के बाहर खेत में पाया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। इसके बाद पिता चतुर्भुज मिश्रा का आरोप था कि गांव के ही सात लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है।
हंगामे के बाद पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर गत नौ दिसंबर को थाने का घेराव किया गया। तब जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया गया। जब 25 दिसंबर तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिजनों ने 30 दिसंबर को आत्मदाह की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने परिजनों से पांच जनवरी तक कार्रवाई करने का समय मांगा था। यह समयावधि पूरी होने के बाद पिता कुछ भी बोलने से इन्कार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें