फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

61 जोड़ी पहलवानों ने आजमाया दांव

Fri, 01 Jan 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धुरियापार के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह ने पहलवान राजेश मोहद्दीपुर और राजकमल खजनी का हाथ मिलवाकर दंगल की शुरुआत की। दोनों पहलवानों की कुश्ती बराबर पर रही। इसी तरह जगमोहन कटया और विजय बड़गो, बलवंत तिघरा और सत्यपाल गौरा, गिरधारी सिकरीगंज और अनिल गोरखपुर विवेक खजनी और रामप्रवेश आजमगढ़ की कुश्ती भी बराबर पर छूटी।
विज्ञापन

पप्पू कठवतिया ने सत्येंद्र भेऊसा, लवकुश बड़गो ने ऋषिकेश मोहद्दीपुर , विवेक खजनी ने अजय वाराणसी को आसमान दिखाकर वाह वाही लूटी। महिला पहलवान हिना आजमगढ़ ने सुषमा दिल्ली, संध्या पाल दिल्ली ने नेहा आजमगढ़ को पटकनी दी।
दंगल में रेफरी का कार्य ओमप्रकाश राय एवं संचालन उमेश राय ने किया। इस अवसर पर दंगल के आयोजक महेंद्र यादव, प्रधान हरिश्चंद्र यादव, रविशंकर, लक्ष्मी दुबे, प्रिंस अगम सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें