फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परश्ाुराम मिश्र तहसील बार के अध्यक्ष बने

Fri, 01 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। कोषाध्यक्ष पद छोड़कर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। मतदान के बाद गोपाल प्रसाद कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन


निर्वाचन समिति में शामिल मुरारीलाल यादव, परमात्मा पांडेय और रामप्रसाद पाठक ने बताया कि एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी  के चुनाव में परशुराम मिश्र को अध्यक्ष, हरगोविंद राय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवैद्यनाथ पांडेय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम, शशिभवन त्रिपाठी को  महामंत्री, जनार्दन पांडेय, इशरत अली व माहेश्वर त्रिपाठी को संयुक्त मंत्री प्रथम, द्वितीय व तृतीय और कन्हैयालाल मिश्र को वरिष्ठ  कार्यकारिणी सदस्य पद पर    निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए गोपाल प्रसाद  और अकबर अली दो अधिवक्ताओं के बीच चुनाव हुआ। जिसमें कुल 66 मतदाताओं में से 64 ने मतदान किया। मतगणना परिणाम में गोपाल प्रसाद को 44 मत मिले और अकबर अली को 19 मत प्राप्त हुआ। जबकि एक मत अवैध    घोषित हुआ।
विज्ञापन


सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा अधिवक्ता  समुदाय के हितों की रक्षा करने केे लिए वह हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर श्रीगोपाल राय, विनोद राव, दिलीप भट्ट, राजेश तिवारी, लालभुवनेश्वर प्रताप  सिंह, विजय मिश्र, हेमंत मिश्र, राजकुमार मिश्र, राजन तिवारी, अमीरुद्दीन अंसारी, इस्लामुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें