फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सदर के आश्वासन पर आमरण अनशन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सदर के आश्वासन पर अनशन समाप्त
विज्ञापन

दस सूत्री मांगों के लिए कर रहे थे आंदोलन
फोटो
मगहर। क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम मगहर की शाखा लालगंज में कार्यरत एक कर्मचारी बकाया भुगतान सहित दस सूत्री मांगों के लिए मंगलवार से गांधी आश्रम के गेट के सामने आमरण अनशन पर बैठ गए थे। एसडीएम सदर ने शुक्रवार को गांधी आश्रम पहुंच कर आश्वासन के साथ ही उसे जूस पिलाकर अनशन को समाप्त कराया।
विज्ञापन

नगर में स्थित क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मुख्य गेट पर बस्ती जनपद के लालगंज शाखा पर कार्यरत रमेश कुमार मिश्रा मंगलवार को कर्मचारियों के बकाए के भुगतान सहित अन्य दस मांगो को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया था। इसकी सूचना कर्मचारी के द्वारा जिले के अधिकारियों को पूर्व में ही दे दी थी। कर्मचारी की बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ जाने पर डॉक्टरों ने चेकअप कर अधिकारियों को सूचित किया। जिसे संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने समय-समय पर अनशन पर बैठे कर्मचारी की जांच कराया। कर्मचारी की हालत खराब होने से पहले ही एसडीएम सदर एसपी सिंह ने कर्मचारी से संपर्क बनाए रखा। उसके बाद शुक्रवार दोपहर में गांधी आश्रम पहुंचे। जहां पर कर्मचारी से वार्ता की और उनकी जायज मांगों को निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें