फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
देवी-देवताओं पर टिप्पणी से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पारस नगर के संस्कृत शिक्षक ने सोशल मीडिया पर डाली देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र पोस्ट
माहौल गरमाने की सूचना पर डीआईओएस व एसओ ने पहुंचकर संभाला मामला
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
बेलहर(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज पारस नगर के संस्कृत के शिक्षक ने सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं व वर्ग विशेष के खिलाफ एक पोस्ट किया था। इस पर नाराज लोगों ने मंगलवार को कॉलेज का गेट बंदकर प्रदर्शन किया। मामला गरमाने की सूचना पर डीआईओएस व एसओ बखिरा मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

संस्कृत के एक शिक्षक ने कुछ दिन पहले देवी-देवता व एक वर्ग विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल दिया था। इसके वायरल होने पर माहौल गरमाने लगा। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे टोनी राय, संजय राय, अंशु राय, आकाश राय, सन्नी राय, हृदयेश गिरी, आलोक राय, शिवम राय, राजन राय, सतीश राय, नित्यानंद राय, हरिलाल, हरिनाथ कन्नौजिया, सर्वजीत राय, कमलेश सिंह, विनोद साहनी समेत तमाम ग्रामीण कॉलेज गेट पर एकत्रित होकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोगों ने कॉलेज का गेट बंद कर दिया। इसकी जानकारी होते ही एसओ बखिरा सदानंद सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। कुछ देर बाद डीआईओएस शिवकुमार ओझा भी पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शिक्षक के खिलाफ जांच कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें