फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

फोटो सहित
20 दिसंबर तक चलेगा अभियान, होंगे विविध कार्यक्रम
महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए चलेगा जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान का शुभारंभ डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने किया। उन्होंनेे कहा कि महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए 20 दिसंबर तक जागरूकता अभियान चलेगा। पात्र महिलाएं इसका लाभ उठाएं। इस कार्यक्रम में भाग ले रही महिलाएं अन्य महिलाओं को जानकारी दें ताकि वे योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इस कार्यक्रम में सूचना विभाग की ओर से प्रकाशित विभागीय योजनाओं का पंफलेट तथा मुख्यमंत्री का संदेश सभी महिलाओं को वितरित किया गया। डीएम ने सभी महिला अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील किया कि वे अपने पद का कार्य सुचारू रूप से करें। इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को केंद्र में रखकर योजनाएं संचालित कर रही है। योजनाओं में महिला को प्राथमिकता देकर उन्हें लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण, अंत्योदय कार्ड के लिए महिला को ही लाभार्थी बनाकर लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों को एक बेहतर भविष्य देने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बैंक में खाते खुलवाये गए हैं। अहिल्याबाई कन्या नि:शुल्क शिक्षा योजना में स्नातक तक की मुफ्त शिक्षा प्रदान की जा रही है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लड़कियों को हुनरमंद बनाया जा रहा है। स्टैंड अप इंडिया योजना में अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं को उद्योग के लिए ऋण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं के जीवन स्तर को सुदृढ़ करने के लिए विवाह पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित महसूस करें इसके लिए उन्हें उत्पीड़न से बचाने के लिए 181 वूमेन हेल्पलाइन पावर टीम का गठन किया गया है। सुरक्षित वातावरण देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है। कम समय में न्याय दिलाने के लिए 25 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जा रहे हैं। सीडीओ हाकिम सिंह ने महिलाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। संपूर्ण टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष चलाया जा रहा है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराया गया है। गर्भवती महिलाओं का मातृत्व अवकाश 12 हफ्ते से बढ़कर 26 हफ्ता कर दिया गया है। जापानी इंसेफेलाइटिसऔर एईएस से निपटने के लिए अभियान चलाया गया है। समारोह को भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि ने भी संबोधित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नीना देवी, मगहर नगर पंचायत की अध्यक्ष संगीता वर्मा, तहसीलदार बंदना पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी लक्ष्मी मौर्या, डूडा की परियोजना अधिकारी अरूणाभा पांडेय, अनीता यादव, सीमा सिंह, लक्ष्मी, मंजूषा सिंह, किरन प्रजापति, सुनीता मोदनवाल, रजनी पांडेय, सुशीला सोनकर, नीतू सिंह, किरन देवी, आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम उपस्थित रही। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण महिलाओं को दिखाया गया जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया।
विज्ञापन


सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई : डीएम
फोटो है
संतकबीरनगर। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि शासन की योजनाओं से महिलाओं को विशेष तौर पर लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियो को दिशा निर्देश दे दिए ग्ए है। वे मंगलवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत महिलाओँ की सुरक्षा व सम्मान के लिए कई सुविधाएं शासन की ओर से दी गई है। योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से होना चाहिए। इसके लिए अधीनस्थ अधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैै। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के विशेष अभियान में मुख्यत: शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि विषयों पर केंद्रित है। इस अभियान में उपर्युक्त विषयों से संबंधित विभागों की महिला अधिकारियों/कार्मिकों की टीमें गांव-गांव जाकर लाभार्थी महिलाओं एवं अन्य महिलाओं को सरकार की ओर से उनके सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए वुमेन हेल्पलाइन, एंटी रोमियो स्क्वॉड, मिशन इंद्रधनुष, पीएम मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्घि योजना, अहिल्याबाई कन्या निशुल्क शिक्षा, पीएम कौशल विकास योजना, बेटी बचाओ बेटी, पढ़ाओ, स्टैंड अप इंडिया आदि योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें