फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में वैभव, विशाल, सोनी, मनोज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ में वैभव, विशाल, सोनी, मनोज विजेता
विज्ञापन

फोटो
बेेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, लोकगीत, दौड़ आदि खेल हुए
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में चल रहे तीन दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, खो-खो, राष्ट्रीय एकांकी, लोकगीत, दौड़ आदि प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राथमिक और जूनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए।
प्राथमिक बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़ में विशाल सांथा प्रथम, रामू सांथा द्वितीय और अवनीश नाथनगर तीसरे पर रहे। 400 मीटर दौड़ में वैभव पांडेय हैंसर प्रथम, विशाल सांथा द्वितीय और रामभजन बघौली तीसरे पर रहे। 100 मीटर दौड़ में सोनी सांथा प्रथम, प्रीति नाथनगर द्वितीय और साधना नाथनगर तीसरे पर रहीं। कबड्डी में खलीलाबाद प्रथम, सांथा द्वितीय रहा। खो-खो में पौली प्रथम और मेंहदावल द्वितीय स्थान पर रहा। पीटी में बघौली प्रथम और खलीलाबाद द्वितीय रहा। राष्ट्रीय एकांकी में बघौली प्रथम रहा। लोकगीत में खलीलाबाद प्रथम और बघौली द्वितीय रहा। अंताक्षरी में खलीलाबाद प्रथम और बघौली दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में खलीलाबाद प्रथम व बेलहर द्वितीय रहा। पीटी में बेलहर प्रथम और नाथनगर द्वितीय स्थान पर रहा। योगासन में नाथनगर प्रथम स्थान पर रहा। खो-खो में पौली प्रथम और बेलकर कला द्वितीय, जबकि पीटी में बेलकर कला प्रथम और मेंहदावल द्वितीय स्थान पर रहा। बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में संजय खलीलाबाद प्रथम, गोलू बेलहर कला द्वितीय और संजय हैंसर तीसरे पर रहे। 400 मीटर दौड़ में संजय खलीलाबाद प्रथम, मनोज नाथनगर द्वितीय और कुलदीप नाथनगर तीसरे पर रहे। 600 मीटर दौड़ में मनोज खलीलाबाद प्रथम, कुलदीप नाथनगर द्वितीय और गंगेश नाथनगर तीसरे पर रहे। इस दौरान बीईओ डॉ. नरेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष अध्यक्ष अंबिका देवी यादव, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय, अरविंद चौधरी, रामसरन यादव, वंदना सिंह, शबाना खान, मनोज पांडेय, केसी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से
बेलहर। बीएनएसएन राय एकेडमी जंगल बेलहर में 17 नवंबर को युवा कल्याण विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बीडीओ बेलहर विजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 35 वर्ष से कम उम्र का कोई भी नागरिक प्रतिभाग कर सकता है। एक गांव से सिर्फ एक ही व्यक्ति शामिल होगा। एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल व भारोत्तोलन में महिला व पुरुष प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें