फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसरी गांव के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Nov 2018 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
उसरी गांव में विकास कार्य की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांटे। सेमरियांवा ब्लॉक के गांव जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा के राजस्व ग्राम उसरी में लोगों ने विकास कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए काम नहीं तो नेताओं का प्रवेश नहीं का बैनर टांग दिया है। शनिवार को गांव के लोगों ने प्रदर्शन भी किया। लोगों ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले जो व्यक्ति गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, शौचालय, सड़क और खेल का मैदान विकसित कराएगा, उसी का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

लहुरादेवा ग्राम पंचायत के पुरवा उसरी की आबादी लगभग 1200 है। गांव वाले अलग ग्राम पंचायत की मांग कर रहे हैं। इनकी शिकायत है कि लगभग 200 घरों वाले इस पुरवा में प्राथमिक स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र आज तक नहीं बना। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छ भारत अभियान के बावजूद यहां 50 से भी कम घरों में ही शौचालय बने हैं। ग्रामीण इस बात से भी नाराज हैं कि जन प्रतिनिधियों ने उसरी गांव की उपेक्षा की। मांगों के समर्थन में गांव के रवींद्र कुमार उर्फ छोटू तिवारी, धीरज तिवारी, गंगाराम, रामजीत अखिलेश यादव, रवींद्र कुमार और चंद्रशेखर आदि ने शनिवार को गांव में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें