फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में गुल अफशां, अंजली व सूर्यनाथ प्रथम

Tue, 09 Oct 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बेसिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाघनगर। सेमरियवां ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल महुुआरी पर ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता में 12 न्याय पंचायत के बच्चे अपनी टीम बनाकर प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन 50 मीटर, 100 मीटर लंबी दौड़, कबड्डी प्राथमिक व जूनियर स्तर पर बालक बालिका वर्ग में हुआ।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू ने कहा कि खेल के साथ शिक्षा भी जरूरी है। खेल से स्वास्थ्य, शारीरिक, मानसिक विकास के साथ आपसी सौहार्द बढ़ता है। एडीओ पंचायत शशिभूषण पांडेय ने कहा कि खेल से आत्मविश्वास बढ़ता है। बच्चों के लिए खेल बेहद जरूरी है। पूर्व एबीआरसी जफीर अली करखी ने बताया कि प्राथमिक स्तर 50 मीटर लंबी दौड़ बालिका वर्ग में सालेहपुर की गुल अफशां प्रथम व कानपारा की अंजली दूसरे व प्रतिभा तृतीय स्थान पर रही। 50 मीटर बालक दौड़ में सूर्यनाथ पैली प्रथम, समीउल्लाह दुधारा दूसरे व मो शहजाद सेमरियावां तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर स्तर की 100 मीटर लंबी दौड़ बालिका वर्ग में अंजली प्रथम कानपारा, सुदीक्षा द्वितीय दुधारा, सुजाता तृतीय दुधारा रही। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में छंगुरिया बगुलिया प्रथम व बाघनगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रधान मो शफीक, जिला स्काउट मास्टर मनोज कुमार अनिल, एबीआरसी अब्दुर्रहीम, जलालुद्दीन, फूलचंद, शमीम अहमद, विनोद यादव, अनिल विश्वकर्मा, ब्लॉक संयोजक मो आजम, महामंत्री शोएब अख्तर, सुहेल अहमद, लाल बिहारी, विजय कुमार, ओम नरायन शुक्ला, तिरपुरारी सिंह और कमाल अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें