फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से शुरु हुई शहर की निगरानी

विज्ञापन
DRONE
विज्ञापन

विज्ञापन

संतकबीरनगर। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। शनिवार की शाम को खलीलाबाद शहर में डीएम-एसपी की अगुवाई में पैदल मार्च निकाला गया। इसकी वजह यह है कि लोग भयमुक्त होकर मतदान करें। अराजक तत्व किसी भी तरह की गड़बड़ी करने की हिम्मत न जुटा सकें। वहीं दूसरी तरफ ड्रोन कमैरे के जरिए शहर की निगरानी शुरु हुई।
विज्ञापन

डीएम मार्कण्डेय शाही ने बताया कि जिले में तीन ड्रोन कैमरे की मांग की गई थी,लेकिन दो ड्रोन कमैरा मिला है। ड्रोन कमैरे को आकाश में उड़ा कर यह पता लगाया जा रहा है कि किसी के मकान के छतों पर ईट -पत्थर तो नहीं रखा गया है। भीड़ भी यदि कहीं जुटेगी तो ड्रोन कमैरा बता देगा। शहर में पैदल मार्च निकाल कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया है। चारों निकायों में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने पीएसी के साथ पैदल मार्च किया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था की गई है। सभी को निर्देश दिया गया है कि बूथों की जांच कर लें कि वहां कर्मी पहुंच गए है अथवा नहीं। आगे बताया कि बूथ पर पहुंचे कर्मियों को आयोग की ओर से निर्धारित धनराशि पीठासीन को 1550 रुपये, मतदान अधिकारी प्रथम को 1150 रूपये, मतदान अधिकारी द्वितीय को 900 रुपये, मतदान अधिकारी तृतीय को 600 रुपये दे दिया जाए। मतपेटिका की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा पोलिंग एजेंट को दिशा निर्देश पहले ही दे दिए जाए। अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दिया जाए। मतदान कार्मिक निर्भीक होकर मतदान कराए। सुरक्षा व्यवस्था का तगड़ा प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें