एचआरपीजी कॉलेज में एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षा हुई
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षा शुक्रवार को एचआरपीजी कॉलेज में शुरू हुई। परीक्षा में कुल 310 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से छह ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
परीक्षा के नोडल व कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की तरफ से एलएलबी पंचम सेमेस्टर की परीक्षा हुई है। इस परीक्षा में तीन महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। परीक्षा में कुल 310 परीक्षार्थी नामांकित थे। इसमें से छह अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 304 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा शुरू होने से पूर्व मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई थी। आंतरिक सचल दल लगातार निगरानी करता रहा।