जिला पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों से पूछताछ करते सीडीओ
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। सीडीओ हाकिम सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) रामाश्रय समेत छह कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में सब ठीकठाक पाया गया।
सीडीओ हाकिम सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे वह जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे तो अपर मुख्य अधिकारी रामाश्रय समेत छह कर्मी गायब मिले। सभी अनुपस्थित लोगों का एक दिन वेतन रोक दिया। जबकि जिला पंचायत कार्यालय में के ही कुछ कमरे अस्पताल प्रशासन के कब्जे में है। इस वजह से यहां जिला पंचायत की बैठक आदि नहीं हो पाती है।
जिला पंचायत की ओर से की गई यह मांग उचित है। इस दिशा में सार्थक कदम उठाया जाएगा। उन्होेंने बताया कि जिला भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय की जांच में सभी लोग उपस्थित मिले। जिला भूमि संरक्षण अधिकारी के साथ विभाग की ओर से हैंसर बाजार ब्लॉक के रमजंगला में कराए गए मेड़बंदी की जांच में उसकी गुणवत्ता खराब मिली। डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगा था।
जिला पंचायत की ओर से संठी में कराई गई इंटरलॉकिंग ठीक मिली। प्रधानमंत्री योजना के पांच आवासों का निरीक्षण किया गया। पांचों की छत लग गई थी। जबकि सचिव बांकेलाल ने छत नहीं लगने की सूचना दी थी। झूठी सूचना देने केलिए बांकेलाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इन पांचों लाभार्थियों को जल्द ही तीसरी किस्त जारी कर दी जाएगी।