फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर मिली खामियां सप्ताह भर में दूर कराएं अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथों पर मिलीं खामियां दूर कराएं अधिकारी
विज्ञापन

फोटो
आयोग के प्रेक्षक बूथों का करेंगे निरीक्षण
- डीएम ने खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के निरीक्षण में पायी गयी कमियों को एक सप्ताह में ठीक कराकर रिपोर्ट देने के लिए डीएम रवीश गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण करके विस्तृत रिपोर्ट दिया है। इससे सभी मतदेय स्थलों की वास्तविक स्थिति ज्ञात हो सकी है। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया है कि स्कूलों के अलावा जो भी मतदेय स्थल, पंचायत भवन या आंगनवाडी केंद्र में स्थित है वहां कमियों को ग्राम पंचायत के माध्यम से दूर करा दें। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मदरसों में पायी गयी कमियों को दूर कराएं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अपने खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से पायी गयी कमियों को दूर करा कर विस्तृत रिपोर्ट देंगे। डीएम ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक गण इन सभी बूथों का निरीक्षण करेंगे। ऐसी स्थिति में इनका पूरी तरह ठीक होना बेहद जरूरी है। एडीएम रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की समीक्षा में ज्ञात हुआ है कि मतदेय स्थलों पर शौचालय, हैंडपम्प, खिड़की दरवाजे की टूट फूट है। कहीं कहीं पर विद्युत कनेक्शन नही है और कहीं पर आंतरिक वायरिंग भी नही है। विद्युत निगम अगले सप्ताह में विद्युत कनेक्शन का कार्य पूरा करें।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम खलीलाबाद एसपी सिंह, अपर एसडीएम राज नारायण तिवारी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, बीएसए सत्येंद्र सिंह, श्याम सुंदर तिवारी सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आज मेंहदावल क्षेत्र की होगी समीक्षा
संतकबीरनगर। मेंहदावल क्षेत्र के बूथों की स्थिति की समीक्षा के लिए संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक शुक्रवार की शाम चार बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में होगी। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी बूथ निरीक्षण आख्या के साथ मौजूद रहेंगे। बैठक में एक्सईएन विद्युत, बीएसए और डीपीआरओ भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें