संतकबीरनगर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत की सूचना पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जश्न मनाया। इस दौरान पटाखा फोड़ा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष परवेज खान ने कहा कि इस चुनाव परिणाम से साफ जाहिर हो रहा है कि जनता का भाजपा से मोह भंग हो रहा है। एक बार फिर जनता कांग्रेस पार्टी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। 2019 आते आते भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। इस दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, अजय सिंह, जवाहर लाल दुबे, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी, सुनील पांडेय, आलोक यादव, अनिल राय, कृष्ण कुमार, नरेंद्र चौधरी, राजीव गोंड, संजय चौरसिया, सईद अहमद, रियाजुद्दीन, गोविंद लाल, रामजियावन, गुलाम हुसेन, सत्याचरन पासवान, पारस यादीव, दिनेश यादव, अखिलेश यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार खटियावा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। इस अवसर पर एनएसयूआई के संजय पांडेय, अहमद जमाल, गुड्डू सिंह, बलिहारी, पूजा गिल, संतोष, इसरार अहमद, मोहम्मद आजम, धर्मवीर यादव,विकास यादव आदि मौजूद रहे।
सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार लोहरौली बाजार में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर खालिद कमाल, समीउल्लाह, तरीकत हुसैन, परवेज अख्तर, मो आरिफ, खैरुल बशल, मो इमरान, अखलाक अहमद, रत्नेश कुमार, निर्भय तिवारी, संजीव सिंह, जुनैद अहमद, गुल्लू, अभिषेक गुप्त, विजय कुमार गुप्त, सुनील कुमार शर्मा, रविंद्र गौड, महेंद्र, आनंद वर्मा आदि मौजूद रहे।