अंडरपास के लिए व्यापारियों ने सांसद को दिया ज्ञापन
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास की मांग के लिए शनिवार को व्यापारियों ने सांसद शरद त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों ने अंडरपास न होने से हो रही दिक्कतों से अवगत कराया।
व्यापारी नेता विवेक वर्मा के नेतृत्व में व्यापारी मुखलिसपुर रेलवे क्रांसिग के पास पहुंचे और सांसद शरद त्रिपाठी को अंडरपास निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि मुखलिसपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने के बाद मार्ग को पूरी तरहेसे बंद कर दिया गया है, जिससे एक तरफ से दूसरे तरफ आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस क्षेत्र के व्यापारयिों का कारोबार चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर व्यापारी खासे परेशान है। उन्होंने सांसद से मांग की कि उनकी बात रेल मंत्रालय तक पहुंचाई जाए, ताकि समस्या का निदान हो सके। इस दौरान महेश कुमार जायसवाल, दनिश खान, राम शंकर जायसवाल, प्रदीप चटर्जी, बिन्नू चौरसिया, श्रीराम सिंह आदि मौजूद रहे।